Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हेल्दी बेबी के लिए थाइरॉइड कंट्रोल जरूरी! प्रेग्नेंसी में लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें बचाव के तरीके

Author Image
Written by
AH News

आजकल थाइरॉइड की समस्या महिलाओं में तेजी से बढ़ रही है. यह एक हॉर्मोनल गड़बड़ी है, जो शरीर की कई ज़रूरी प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है. खासतौर पर जब कोई महिला बच्चा प्लान कर रही हो, तब थाइरॉइड का संतुलित होना बेहद अहम होता है. प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में हॉर्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं और ऐसे में थाइरॉइड का सही तरह से काम करना मां और होने वाले बच्चे दोनों की सेहत के लिए जरूरी होता है. कई बार महिलाएं बिना जांच के ही गर्भधारण की कोशिश करती हैं, जिससे आगे चलकर दिक्कतें सामने आ सकती हैं.ऐसे में आइए जानते हैं कि बच्चा प्लान करने से पहले थाइरॉइड को कंट्रोल करना क्यों जरूरी है.

प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले थाइरॉइड कंट्रोल करना क्यों जरूरी है?

आरएमएल हॉस्पिटल में महिला रोग विभाग में डॉ. सलोनी चड्ढा बताती हैं कि थाइरॉइड हॉर्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और हॉर्मोनल संतुलन को कंट्रोल करता है. जब कोई महिला प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करती है, तब शरीर को अधिक हॉर्मोनल सपोर्ट की जरूरत होती है. ऐसे में अगर थाइरॉइड असंतुलित हो, तो गर्भधारण में देरी हो सकती है या बार-बार रुकावट आ सकती है.

Advertisement Box

थाइरॉइड कंट्रोल में रहने से ओव्यूलेशन प्रक्रिया बेहतर तरीके से होती है, जिससे कंसीव करने की संभावना बढ़ती है. इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में बच्चे का विकास पूरी तरह मां के थाइरॉइड हॉर्मोन पर निर्भर करता है. इसलिए डॉक्टर पहले से थाइरॉइड को नॉर्मल लेवल में लाने की सलाह देते हैं. सही समय पर इलाज और निगरानी से गर्भावस्था को सुरक्षित बनाया जा सकता है.

असंतुलित थाइरॉइड से प्रेग्नेंसी पर क्या असर हो सकते हैं?

अगर थाइरॉइड कंट्रोल न हो, तो प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं. इससे गर्भधारण में कठिनाई, शुरुआती महीनों में मिसकैरेज का खतरा और समय से पहले डिलीवरी की आशंका बढ़ सकती है. कुछ मामलों में बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी असर पड़ सकता है.

मां को हाई बीपी, थकान, सूजन और हॉर्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा, डिलीवरी के बाद भी जटिलताएं देखने को मिल सकती हैं. इसलिए असंतुलित थाइरॉइड को नजरअंदाज करना मां और बच्चे दोनों के लिए जोखिम भरा हो सकता है.

थाइरॉइड को कंट्रोल में कैसे रखें?

डॉक्टर की सलाह से नियमित थाइरॉइड टेस्ट कराएं.

दवा रोज़ तय समय पर लें.

संतुलित और पौष्टिक डाइट अपनाएं.

पर्याप्त नींद और आराम करें.

तनाव कम रखने की कोशिश करें.

खुद से दवा की मात्रा न बदलें.

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 03 मार्च 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें