Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शमशान से घर पहुंचने से पहले ही उजड़ गया परिवार! सीकर में भीषण हादसा, एक साथ उठीं 6 अर्थियां

Author Image
Written by
AH News

राजस्थान में सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में मकर संक्रांति पर बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार की 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के दौरान कार में एक ही परिवार की 8 महिलांए मौजूद थी. जबकि एक ड्राइवर व अन्य दो की हालत गभीर है. कार में सवार महिलाएं उसमें फंस गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला. घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस टीम ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया. कार में सवार लोग लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर अपने घर लौट रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा फतेहपुर के जयपुर बिकानेर हाइवे कृषि अनूसधांन केन्द्र के आगे हरसावा गांव के नजदीक हुआ है. हादसा ट्रक और कार की भीषण भिड़ंत से हुआ. इसमें एक ही परिवार की 6 महिलाओं की मौत हो गई. तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं. एक्सीडेंट में अर्टिका कार चकनाचूर हो गई. कार में सवार महिलाएं उसमें फंस गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने शव और घायलों को बाहर निकाला. घायलों को फतेहपुर के ट्रॉमा सेंटर लाया गया. मृतकों की धानूका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीकर रेफर कर दिया गया है. कार में सवार महिलाएं अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रही थीं.

Advertisement Box

हादसे में 6 लोगों की मौत

डीवाईएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. मोड़ पर कार कंट्रोल नहीं हो सकी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई. क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया गया. कार में सवार लोग लक्ष्मणगढ़ से फतेहपुर अपने घर लौट रहे थे. ट्रक सीकर की ओर जा रहा था. हादसे में संतोष पत्नी सत्यनारायण, तुलसी देवी पत्नी ललित, मोहनी देवी पत्नी महेश कुमार, इंद्रा पुत्री महेश कुमार, आशा पत्नी मुरारी और चंदा पत्नी सुरेंद्र की मौत हो गई. घायल सोनू, वसीम और बरखा को गंभीर हालत में सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती करवाया.

अंतिम संस्कार से लौटते वक्त हुआ हादसा

मृतक के परिजनों ने बताया कि दादा की बहन बुआ दादी का निधन होने पर परिवार की मुखिया मोहनी देवी पत्नी महेश सैनी उम्र 80 अपने पुत्र वधुओं, बेटी, पोती को लेकर लक्ष्मणगढ़ अन्तिम संस्कार में गई थीं. वहां से 3.30 बजे पर रवाना हुए 4 बजे फतेहपुर में यह हादसा हो गया. उन्होंने बताया कि बाकी अन्य चार गाड़ियों घर के पुरुष सवार थे. घटना के बाद स्थानीय विधायक हाकम अली खां, भाजपा नेता मधू सूदन भिंडा, सभापति मुस्ताक नजमी सहित बड़ी, संख्या में लोग ट्रॉमा सेन्टर पहुंचे.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 03 मार्च 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें