Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

HDFC Bank Deputy Manager Murder: वैलेंटाइन डे पर पति ने ग्लव्स पहनकर दबाया गला, कैंची से की हत्या

Author Image
Written by
AH News

हरियाणा के हिसार जिले में एचडीएफसी बैंक की महिला डिप्टी मैनेजर के मर्डर केस ने हिला कर रख दिया है. 27 वर्षीय महक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हालांकि, पुलिस ने इस मर्डर केस को सुलझा लिया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति अंशुल धवन निकला, जो गुरुग्राम में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) है. पुलिस ने अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को पत्नी के कैरेक्टर पर शक था और इसी संदेह के चलते उसने हत्या की.

पुलिस के अनुसार, महक और अंशुल की शादी महज चार महीने पहले हुई थी. महक दो महीने की गर्भवती थी. वेलेंटाइन डे पर महक के मोबाइल पर आए कुछ कॉल और मैसेज को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. अंशुल को पत्नी का सहकर्मियों से मिलनसार व्यवहार पसंद नहीं था. इसी शक में उसने पत्नी की हत्या कर दी.

Advertisement Box

पहले से तैयार था मर्डर का प्लान

जांच में सामने आया कि अंशुल ने हत्या की पूरी योजना पहले ही बना ली थी. वह वेलेंटाइन डे मनाने के बहाने महक के साथ हिसार आया था. 15 फरवरी को दोनों हांसी स्थित महक के मायके गए और शाम को गुरुग्राम लौटने के लिए कार से निकले. रास्ते में झज्जर जिले के पाहसौर के पास अंशुल ने कार रोककर पहले महक का गला दबाया. इसके बाद वह अपने साथ लाई कैंची से उसके गले पर कई वार करता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई.

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी. उसने डायल 112 पर कॉल कर बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार लूट ली और उसकी पत्नी की हत्या कर दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. शुरुआत में अंशुल ने खुद को पीड़ित बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पूछताछ के दौरान उसके बयान बदलते रहे. पुलिस को शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद वह टूट गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया.

हाथों में ग्लव्स पहन रखे थे

पुलिस अफसर के अनुसार, आरोपी ने हत्या से पहले हाथों में ग्लव्स पहन रखे थे, ताकि उसके फिंगरप्रिंट न मिलें. वारदात के बाद उसने ग्लव्स रास्ते में फेंक दिए, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी ने खुद के माथे पर चोट भी मारी ताकि लूट की कहानी असली लगे. पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले और बाद में उसने किन-किन लोगों से संपर्क किया. इसके लिए दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है.

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 03 मार्च 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें