Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ना गेहूं, ना बाजरा… महिलाओं के लिए ‘सुपरफूड’ है यह अनाज! एक्सपर्ट से जानें इसके चमत्कारी फायदे

Author Image
Written by
AH News

महिलाओं का शरीर और जरूरत अलग होती है. उन्हें ज्यादा पोषण और ताकत की जरूरत होती है. लेकिन आजकल परिवार से लेकर ऑफिस तक की तमाम जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं खुद की सेहत को नजरअंदाज ही कर देती हैं. इससे शरीर में पोषण की कमी होना एक आम बात हो गई है. न्यूट्रिशन की कमी हार्मोनल इंबैलेंस का कारण भी बनती हैं. ऐसे में एक्सपर्ट भी मानते हैं कि, महिलाओं को पोषण से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए. जिसमें एक ऐसा अनाज है जो उनके लिए सबसे बेस्ट बताया गया है. न्यूट्रिशनिस्ट ने खुद वीडियो पोस्ट कर महिलाओं को उस आटे को खाने की सलाह दी है.

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, महिलाओं को रागी का सेवन जरूर करना चाहिए. ये न्यूट्रिशन से भरपूर होता है और महिलाओं की शारीरिक समस्याओं में फायदा पहुंचाता है. रागी शरीर को ताकत देता है, हड्डियां मजबूत करता है और खून की कमी को भी दूर करता है. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि महिलाओं के लिए रागी खाना क्यों है जरूरी?

Advertisement Box

न्यूट्रिशनिस्ट ने गिनवाए रागी के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि, हर महिला को रागी का सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है. वीडियो में लीमा ने रागी के न्यूट्रिशन के साथ ही इसके फायदे भी बताए हैं. पोषक तत्वों की बात करें तो रागी में कैल्शियम, आयरन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं.

हड्डियों को मजबूत बनाएं- भरपूर मात्रा में कैल्शियम होने की वजह से ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती है बोन डेंसिटी कम होती जाती है. ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए और बोन डेंसिटी के लिए रागी एक बेहतर च्वाइस है.

खून की कमी करे दूर- रागी आयरन का भी बेहतरीन सोर्स है. न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, इसमें पालक से भी ज्यादा आयरन पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. साथ ही सुस्ती और थकान को कम करने में भी मददगार है.

डाइजेशन बनाए बेहतर- रागी में फाइबर भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. जो डाइजेशन के लिए बेहतर है. ये कब्ज और गैस से राहत दिलाता है. साथ ही ब्लड शुगर को भी कंट्रोल रखता है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन बढ़ने की भी टेंशन नहीं रहती है.

ग्लूटेन फ्री भी है- अगर किसी को ग्लूटेन से एलर्जी है तो रागी उनके लिए भी बेस्ट है. क्योंकि ये ग्लूटेन फ्री होता है और डायबिटीज के मरीज भी इसे आराम से खा सकते हैं.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 02 मार्च 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें