
Written by
AH News
करनाल : करनाल जिले में निसिंग थाना के गांव के सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सुबह स्कूल खुलते समय टीचर को छात्रा डरी हुई गेट पर मिली। छात्रा ने बताया कि युवक ने 20 रुपये का लालच देकर उसके साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग गया। वहीं पुलिस ने स्कूल इंचार्ज की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 5वीं क्लास की छात्रा मेन गेट पर डरी हुई खड़ी थी। उसके पास 4 छात्र और छात्राएं खड़ी थी। छात्रा ने बताया कि वह बाथरूम के पास गई थी। वहां अंचल नाम का युवक था। उसने 20 रुपये का नोट दिखाकर लालच दिया और पैंट उतारकर गलत हरकत करने लगा। छात्रा डर गई और चिल्लाते हुए गेट की तरफ भागी।








