Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

International Job Scam: थाईलैंड में नौकरी का झांसा देकर म्यांमार में बनाया बंधक, अंतरराष्ट्रीय रैकेट के 2 गुर्गे गिरफ्तार

Author Image
Written by
AH News

सिरसा: विदेश में अच्छी नौकरी का सपना दिखाकर युवक को म्यांमार में साइबर ठगी करने वाली कंपनी में बंधक बनाकर काम कराने के मामले में सिरसा साइबर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव माखोसरानी निवासी निवेश कुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी मुलाकात सिरसा में आशीष नेहरा निवासी कुतियांवाली जिला हिसार से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई और वाट्सएप के माध्यम से बातचीत होती रही। अप्रैल 2025  शिकायत के अनुसार बातचीत के दौरान आशीष ने बताया कि गांव बगला निवासी सोनू मेहरिया उसे थाईलैंड बार्डर पर एक कंपनी में डाटा आपरेटर की नौकरी दिलवा चुका है, जहां वह 65 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कर रहा है।

Advertisement Box

निवेश कुमार ने भी विदेश जाने की इच्छा जताई तो सोनू मेहरिया ने वाट्सएप काल पर संपर्क कर नौकरी का झांसा दिया। आरोप है कि इंटरव्यू के नाम पर पासपोर्ट की फोटो मंगवाकर 40 हजार रुपये जमा करवा लिए गए और वाट्सएप पर टिकट भेजते हुए बैंकाक (थाईलैंड) में वीजा आन अराइवल मिलने की बात कही गई।

18 मई 2025 को निवेश दिल्ली एयरपोर्ट से बैंकाक पहुंचा, लेकिन वहां उसे एक काले रंग की गाड़ी में बैठाकर जंगल के रास्ते म्यांमार सीमा पर ले जाया गया। म्यांमार पहुंचने पर उसे एक साइबर फ्रॉड कंपनी में जबरन काम करने के लिए मजबूर किया गया। पीड़ित के अनुसार उसे सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी आइडी बनाकर लोगों से दोस्ती कर ठगी करने का काम सौंपा गया। मना करने पर जेल में डालने की धमकी दी जाती थी। अक्टूबर माह में एक सैन्य बल द्वारा रेड की गई, जिसके बाद कंपनी संचालकों ने कर्मचारियों को डोंगमई पार्क में ले जाकर रखा। लगभग एक माह बाद कंपनी ने उन्हें छोड़ दिया। किसी तरह पीड़ित अन्य लोगों के साथ म्यांमार के रास्ते भारतीय दूतावास पहुंचा, जहां से 7 जनवरी 2026 को उसे भारत वापस लाया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 02 मार्च 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें