Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Kaithal ACB Action: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Author Image
Written by
AH News

कैथल: कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ऋषि महाजन और इंस्पेक्टर जसबीर को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों अधिकारियों पर पाड़ला पैक्स में युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप है।

मामले में पाड़ला निवासी मांगे राम ने एंटी करप्शन ब्यूरो टीम को शिकायत दी थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि वे अपने पोते अभिमन्यु को पाड़ला पैक्स में नौकरी दिलवाना चाहते थे। आरोप है कि अधिकारियों ने कहा कि अन्य युवाओं से दो-दो लाख रुपये लिए गए हैं, लेकिन उनसे एक लाख रुपये में काम करवा दिया जाएगा।

Advertisement Box

शिकायत के अनुसार, इंस्पेक्टर जसबीर 70 हजार रुपये करीब दस दिन पहले ले चुका था। इसके बाद शेष 30 हजार रुपये आज देने के लिए कहा गया। जैसे ही असिस्टेंट रजिस्ट्रार ऋषि महाजन को 30 हजार रुपये दिए गए, पहले से जाल बिछाए बैठी एसीबी टीम ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि दो-तीन वर्ष पूर्व पाड़ला पैक्स में करीब 10 युवाओं की भर्ती की गई थी, जिनसे कथित रूप से दो-दो लाख रुपये लिए गए थे। इस पूरे घटनाक्रम से भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी अन्य युवक से भी इस प्रकार की अवैध वसूली की गई है तो वे आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं। इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन और सहकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 02 मार्च 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें