Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

क्रिएटर्स के लिए ‘लॉटरी’! मस्क का बड़ा ऐलान— अब X देगा यूट्यूब से भी मोटा पैसा, बस रखनी होगी एक शर्त

Author Image
Written by
AH News

Content Creators की मौज आने वाली है, Elon Musk ने इस बात का संकेत दिया है कि उनकी कंपनी X क्रिएटर्स पर पैसों की बारिश करने वाली है. इसका मतलब ये है कि जल्द माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी X कंटेंट बनाने वालों को Youtube से ज्यादा पैसे देने पर विचार कर रही है. दरअसल, एलन मस्क ने क्रिएटर्स को ज्यादा पैसे देने की मांग वाले एक पोस्ट के रिप्लाई में इस बात का संकेत दिया है.

Elon Musk ने X पर किया पोस्ट

एलन मस्क ने X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर को पोस्ट करते हुए टैग करते हुए कहा कि ठीक है, चलो करते हैं, लेकिन सिस्टम के साथ हेरफेर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निकित बियर ने एलन मस्क को जवाब देते हुए कहा कि इस पर काम चल रहा है. उन्होंने मस्क के दूसरे हिस्से का जवाब देते हुए कहा कि हमारे पास एक ऐसा तरीका है जिससे 99 फीसदी फ्रॉड खत्म हो जाएगा.

Advertisement Box

Nick Shirley ने X पर पोस्ट कर बताया कि मैं महीनों से अपने दोस्तों से X पर पोस्ट करने के लिए कह रहा हूं, लेकिन उन्होंने कोशिश नहीं की क्योंकि उनका समय दूसरे प्लेटफॉर्म पर (पैसे के मामले में) बेहतर इस्तेमाल होता है. कुछ यूजर्स इस बातचीत में शामिल हो गए और कुछ लोगों ने इसे गेमचेंजर बताया.

एलन मस्क का क्रिएटर्स को ज्यादा पेमेंट वाला जवाब ऐसे समय पर सामने आया जब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ऑरिजनल और एआई कंटेंट के बीच, लोगों द्वारा बनाए जाने वाले कंटेंट को बनाए रखने के लिए मुकाबला कर रहे हैं. इसका मतलब ये है कि कंटेंट बनाने वाले लोगों के पास ज्यादा पैसे कमाने का एक और विकल्प है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कितने व्यूज पर कंटेंट क्रिएटर्स को कितने पैसे दिए जाएंगे, लेकिन उम्मीद है कि जल्द इस बारे में भी जानकारी सामने आएगी.

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 02 मार्च 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें